महिला सेल्स मैनेजर पर एजेंसी मालिक ने दर्ज कराया मुकदमा, वजह जानकर चौक जायेंगे आप

महिला सेल्स मैनेजर पर एजेंसी मालिक ने दर्ज कराया मुकदमा, वजह जानकर चौक जायेंगे आप

आजमगढ़ : आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक ने अपनी ही सेल्स मैनेजर के विरुद्ध 7 लाख रुपए की लाखों रुपये की ठगी, गबन, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित सुजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि अपनी ट्रैक्टर एजेंसी में संगीता नाम की युवती को सेल्स मैनेजर नियुक्त किया था। शुरुआत में संगीता का काम अच्छा रहा और समय-समय पर वेतन भी देता रहा।

मामले में एजेंसी मालिक ने ACJM कोर्ट नंबर-22 में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 173(4) के तहत प्रार्थना-पत्र दाखिल किया था, जिसके आधार पर थाना अतरौलिया में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुजीत कुमार सिंह (निवासी रायपुर पट्टी, थाना मेहनगर, आजमगढ़) भीतरी मोड़ सैदपुर, गाजीपुर में “एसके सिंह एंड कंपनी” नाम से सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी चलाते हैं। उनके अनुसार, एजेंसी में नियुक्त एक युवती सेल्स मैनेजर ने पहले विश्वास जीतकर और फिर प्रेम के बहाने उनसे नजदीकी बढ़ाई, जिसके बाद वित्तीय अनियमितताओं की शुरुआत हुई। आरोप है कि युवती ने एजेंसी में काम करते हुए फर्म से करीब 5–7 लाख रुपये का गबन किया।मामले का खुलासा तब हुआ, जब उन्होंने हिसाब-किताब का मिलान कराया।

सुजीत कुमार सिंह ने दावा किया कि युवती ने निजी संबंधों का दबाव बनाकर उनसे फोन-पे के माध्यम से कई बार 80 हजार से लेकर 1.25 लाख रुपये तक लिए। 30 जुलाई 2024 को दिल्ली जाने का बहाना बनाकर 35 हजार रुपये और ले लिए।दिल्ली से लौटने पर हिसाब देने का वादा कर युवती ने दोबारा नौकरी पर वापसी की, लेकिन रकम वापस नहीं की।

यह भी पढ़े 1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

18 नवंबर 2024 को युवती एजेंसी का बेड, सोफा, एसी, किचन आइटम समेत पूरा सामान और सुजीत के नाम का एक मोबाइल लेकर कथित तौर पर फरार हो गई और आजमगढ़ के बूढ़नपुर इलाके में रहने लगी। व्यवसायी के अनुसार, युवती के परिवार को शिकायत की गई, लेकिन पिता ने जवाब दिया कि वह घर नहीं आई है। आरोप है कि 3 अगस्त 2025 को युवती ने फिर कॉन्फ्रेंस कॉल पर संपर्क कर प्रेम का झांसा देकर 70 हजार रुपये लिए।

यह भी पढ़े बलिया का पर्यटन स्थल बनेगा सुरहाताल, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

इसके बाद एजेंसी मैनेजर पवन शुक्ला को फोन कर कहा कि सुजीत सिंह 2 लाख रुपये और दे दें, नहीं तो “हत्या करवा दूंगी।” व्यवसायी का आरोप है कि युवती ने निजी वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। सुजीत सिंह ने कहा कि उनके पास कॉल रिकॉर्डिंग, लेन-देन और अन्य सबूत सुरक्षित हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। ACJM कोर्ट नंबर-22 के निर्देश पर थाना अतरौलिया में युवती के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला लगातार सुर्खियों में है और आगे की कार्रवाई पर स्थानीय लोग नजर बनाए हुए हैं।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषरचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत होगी। संतान...
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े