Encounter : 25 हजारी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Encounter : 25 हजारी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड स्थित हवाई पट्टी के पास रविवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील भारतीय निवासी भंडरा थाना नैनी बताया। हालांकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घूरपुर एसओ अनुराग शर्मा रविवार की रात हवाई पट्टी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी प्रभारी यमुनापार वृंदावन राय भी आ गए। इस दौरान बाइक से आते दो लोग नजर आए। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने को कहा। इस पर वह भागने लगे। पीछा करने पर बाइक से संतुलन बिगडऩे की वजह से दोनों बाइक सवार गिर गए। पुलिस ने उन्हें पकडऩा चाहा तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ नैनी समेत अन्य थानों में डकैती व अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। 
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज