सरकारी नौकरी मिलते ही गर्लफ्रेंड ने तोड़ा युवक से वादा, फिर...

सरकारी नौकरी मिलते ही गर्लफ्रेंड ने तोड़ा युवक से वादा, फिर...

धनबाद : झारखंड में एक युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस की नौकरी मिलते ही उसकी गर्लफ्रेंड शादी से मुकर गई। उसका यह भी कहना है कि उसने ही अपनी प्रेमिका को पढ़ा-लिखा कर बिहार पुलिस में आरक्षी की नौकरी दिलाई। अब प्रेमिका उससे शादी से इनकार कर रही है। आरोप है कि कथित प्रेमिका अपने सहकर्मी पुलिस से फोन पर धमकी दिला रही है, जो उसके साथ खूब गाली-गलौज कर रहे हैं। बरमसिया निवासी पवन कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारी से की है।
 
युवती ने की थी शादी की बात
पवन ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि एक युवती की मां के निधन के बाद उसके पिता उसे पैसे नहीं दे रहे थे। जमुई की इस लड़की को उसने पढ़ाई- लिखाई से लेकर हर चीज में पैसों से मदद की। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। युवती ने पवन से शादी की बात कही थी। हाल ही में प्रेमिका की नौकरी बिहार पुलिस में हो गई। फिलहाल वह छपरा में पदस्थापित है।
 
इनकार के बाद फंसाने की धमकी
युवक का आरोप है कि पुलिस की नौकरी लगने के बाद वह शादी से मुकर गई और वहां विभाग में ही दूसरे शादीशुदा लड़के से प्यार करने लगी। जहानाबाद निवासी वह लड़का फोन पर लगातार धमकी दे रहा है। अपने दोस्तों से भी फोन पर वह गाली-गलौज करवाता है। लड़की भी यौन शोषण के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही है।
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित