आग की सूचना मिलते ही पहुंचा फायर ब्रिगेड... 16 बच्चों को लेकर आई ये खबर, देखें VIDEO

आग की सूचना मिलते ही पहुंचा फायर ब्रिगेड... 16 बच्चों को लेकर आई ये खबर, देखें VIDEO

New Delhi : नोएडा के सेक्टर 26 में एक अनाथ आश्रम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने न सिर्फ आग पर काबू पाया, बल्कि आश्रम से 16 बच्चों और उनके तीन केयरटेकर को सकुशल बाहर भी निकाल लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 26 केसी 21 में शुक्रवार रात करीब 2.31 बजे फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिली। आग रामकृष्ण विवेकानंद मिशन के अनाथ आश्रम में आग लगी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दाे गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग आश्रम के स्टोर रूम में लगी थी। वहां काफी धुंआ भर गया था और आग धीरे-धीरे फैल रही थी। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को बुझा दिया। उन्होंने बताया कि अनाथालय में रह रहे सभी 16 बच्चों व तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल