जेल में रॉड और ब्लेड से हमला कर हेड कॉन्स्टेबल की हत्या की कोशिश, एक कैदी की मौत

जेल में रॉड और ब्लेड से हमला कर हेड कॉन्स्टेबल की हत्या की कोशिश, एक कैदी की मौत

Rajsthan News : राजस्थान के अजमेर में स्थित सेंट्रल जेल में सोमवार दोपहर में दो कैदियों ने एक पुलिस कांस्टेबल पर ब्लेड और लोहे के सरिए से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मी को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के करीब तीन घंटे बाद शाम को पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले एक कैदी की तबीयत बिगड़ गई।

कैदी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि सेंट्रल जेल की बैरक नंबर नौ में यह घटना हुई। बैरक में श्रवण सोनी (45) और फरदीन गांजा (25) नाम के कैदी बंद थे। पुलिसकर्मी राजेश कुमार दोपहर में बैरक में जांच के लिए गया तो दोनों कैदियों ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने पुलिसकर्मी पर लोहे के सरिए से 20 से 25 वार किए। पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद शाम को हमला करने वाले दो में से एक कैदी श्रवण की तबीयत अचानक बिगड़ गई। श्रवण को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़े सुप्रीम कोर्ट ने लगाई UGC के नये नियमों पर रोक, जानिएं सर्वोच्च न्यायालय ने क्या-क्या कहा

शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट से मौत के कारण सामने आएंगे। जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों कैदियों ने बीमार होने का बहाना बनाकर पुलिसकर्मी राजेश को अपने पास बुलाया था और मौका देखकर उस पर हमला कर दिया। जेल में चल रहे निर्माण कार्य के पास पड़े लोहे के सरिए को चुराकर दोनों कैदी बैरक में लेकर गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महमूद खान ने बताया कि सरिया बैरक तक ले जाने और ब्लेड के पहुंचने के मामले की जांच होगी। दोनों कैदी हत्या की कोशिश और तस्करी के मामले में पिछले दो साल से जेल में बंद थे।

यह भी पढ़े शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिला एबीआरएसएम का प्रतिनिधिमंडल, TET पर हुई ये बात

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...