बलिया : पांच साल संविदा पर नौकरी को सपा नेता ने बताया 'तुगलकी सोच'

बलिया : पांच साल संविदा पर नौकरी को सपा नेता ने बताया 'तुगलकी सोच'


बेल्थरारोड, बलिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने सरकारी नौकरी की जगह पांच साल की संविदा पर नौकरी देने के सरकार के निर्णय की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार के तुगलकी सोच से युवाओं को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक संविदा पर नौकरी करने के बाद साक्षात्कार के आधार पर सरकारी नौकरी देने में बड़ा खेल हो सकता है। 

रेलवे प्रांगण में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष यादव ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा नौकरी समाप्त कर संविदा पर रखने के निर्णय से युवाओं में निराशा है। नौकरी चाहने वाले नौजवान की स्थिति फुटबॉल जैसी हो गई है। उच्च शिक्षण संस्थानों में महंगी शिक्षा और डिग्री लेकर जो नौजवान नौकरी के सपने बुन रहे थे, आज योगी सरकार ने यह फैसला सुना कर उनकी आशाओं पर पानी फेर दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा गलत फैसला करके सरकार ने युवाओं की योग्यता का मखौल उड़ाया है। इस फैसले के चलते युवाओं को अपनी डिग्री और योग्यता के बावजूद सरकार के रहमो करम पर आश्रित रहना होगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने जीवन की पूंजी बच्चों के भविष्य को संवारने में लगाता है, लेकिन योगी सरकार के इस फरमान से अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों ने सरकार के इस फैसले को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित