बलिया : पेड़ गिरने से स्कूल की बाउंड्री, NPRC भवन व रसोई घर क्षतिग्रस्त, मची भगदड़

बलिया : पेड़ गिरने से स्कूल की बाउंड्री, NPRC भवन व रसोई घर क्षतिग्रस्त, मची भगदड़


बलिया। जूनियर हाई स्कूल जमुआ के बाहरी दीवार से सटा आम का पेड़ गिरने से विद्यलय की बाउंड्री, एनपीआरसी भवन व रसोई घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे विद्यालय पर भगदड़ मच गयी। संयोग अच्छा था कि कि कोई बच्चा, अभिभावक या टीचर चपेट में नहीं आया। 


शिक्षा क्षेत्र दुबहर अंतर्गत जूहा जमुआ के बाहरी दीवार से सटे एक आम के पेड़ काफी दिनों से विद्यलय की ओर झुका हुआ था। विद्यलय के स्टाफ द्वारा इसकी सूचना बीईओ/बीएसए एवं वन विभाग को बार-बार दी जाती रही, परन्तु कोई ध्यान नहीं दिया गया। गुरुवार को तेज हवा व बारिश में पेड़ गिर गया। उस समय विद्यलय में कई बच्चे अपने अभिभावक के साथ टीसी लेने आए हुए थे। विद्यलय में प्रअ महफूज़ आलम, डॉ राजेश पांडेय, असीमानंद सिंह, अब्दुल अव्वल, शिवकुमारी तिवारी, अर्चना वर्मा, आशा सिंह, आसफा, अंजू, अजित यादव आदि उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
मेषपिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव...
हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात
तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव
मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश
आदि-अनादि हैं भगवान शिव : डॉ. अखिलेश उपाध्याय
15 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली