बलिया में ऑडिट संबन्धी आदेश का प्राशिसं ने किया बहिष्कार

बलिया में ऑडिट संबन्धी आदेश का प्राशिसं ने किया बहिष्कार


बलिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 27 जुलाई से विभागीय ऑडिट संबन्धी आदेश का प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि जनपद बलिया कंटेन्मेंट जोन में होने व सामुदायिक संक्रमण की परिधि में आने तथा भीड़भाड़/सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने से शिक्षकों में संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए संगठन ने शिक्षकों के सुझाव पर यह कदम उठाया है। 

कहा कि जनपद में शिक्षकों के अन्य संगठनों ने भी इस प्रकरण में खुलकर अपना समर्थन दिया है तथा उनके द्वारा भी इसे तत्काल रोकने की बात कही गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया को भी इस प्रकरण की समस्त जानकारी प्रेषित की जा चुकी है कि जनपद में शिक्षक व शिक्षक संगठनों के मांगों को देखते हुए व सामान्य परिस्थिति होने तक ऑडिट को टाल दिया जाये। इस संदर्भ में जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को संगठन का ज्ञापन सौंपा जाना है। परन्तु इससे पहले जनपद के शिक्षकों के भारी दबाव के कारण संगठन ने 27 जुलाई से होने वाली ऑडिट का पूर्णतः बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जनपद के समस्त शिक्षक साथियों व संगठन के क्षेत्रीय इकाईयों से आग्रह किया है कि संक्रमण के भावी खतरे को देखते हुए ऑडिट का हिस्सेदार नहीं बने और संगठन के वार्ता होने तथा किसी निर्णय तक ऑडिट का पूर्णतः बहिष्कार करें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित