बलिया : संक्रमण का खतरा, नाक पर रुमाल रखकर किसी तरह कक्षा में बैठ रहे है स्कूली बच्चे, प्रशासन मौन

बलिया : संक्रमण का खतरा, नाक पर रुमाल रखकर किसी तरह कक्षा में बैठ रहे है स्कूली बच्चे, प्रशासन मौन

बलिया। शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर के ठीक पीछे तालाब में 15 दिन से मरे एक मवेशी की सड़ रही लाश पड़ी हुई है, जिससे उठने वाली बदबू ने स्कूल के शिक्षकों और छात्रों को परेशान कर रखा है। बदबू से सबसे अधिक प्रभावित स्कूली बच्चे हैं। स्कूली बच्चे नाक पर रुमाल रख कर किसी तरह कक्षा में बैठ रहे है। शिक्षकों ने बीएसए, खंड विकास अधिकारी व प्रधान से शिकायत कर मवेशी की सड़ रही लाश को हटवाने की गुहार लगाई है, पर किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया जा सका है। 

प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर के प्रधानाध्यापक द्वारा दिये गये शिकायती पत्र के मुताबिक, स्कूल के पीछे तालाब में मवेशी की लाश से उठ रही दुर्गंध से आसपास के क्षेत्रों में संक्रमण की आशंका बढ़ जाएगी। दुर्गंध से स्कूल के बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। बच्चे कभी कभी उल्टी भी करने लग जा रहे है। यदि मवेशी के लाश को तत्काल नहीं हटाया गया तो संक्रमण की आशंका बढ़ जाएगी, क्योंकि बड़ी-बड़ी मखियों और कौओं का झुंड मवेशी के लाश के पास मंडरा रहा है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी व प्रधान से मृत मवेशी के अवशेष को वहां से हटाने की मांग की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क