कार्तिक पूर्णिमा स्नान : सेवा शिविर का उद्घाटन कर DM-SP और CMO ने की यह अपील

कार्तिक पूर्णिमा स्नान : सेवा शिविर का उद्घाटन कर DM-SP और CMO ने की यह अपील


बलिया। श्री गणिनाथ मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेड क्रास सोसायटी बलिया, पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी/उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाबा गणिनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
श्री गणिनाथ सेवाश्रम मंदिर के छात्रावास निर्माण समिति भृगु आश्रम एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कदम चौराहा स्थित मंदिर परिसर में सेवा शिविर के उद्धाटन कर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील किया कि प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उचित दूरी बनाए रखें।पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित यातायात व सावधानी बरतने की अपील की। मुख्य चिकित्सा चिकित्सा अधिकारी ने मेले में श्रद्धालुओं से कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए 'दो गज दूरी-मास्क है जरूरी' की बात दोहराई। सेवा शिविर द्वारा  नि:शुल्क साबुन, मास्क, सैनिटाइजर, आकस्मिक दवाएं (फर्स्ट एड) चाय, पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई। 
संस्था अध्यक्ष उमेश प्रताप एडवोकेट ने अतिथियों को बाबा गणिनाथ जी की जीवनी एवं प्रतिमा भेंट करते हुए आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंडियन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष/ स्टेट मैनेजिंग सदस्य शैलेंद्र पांडे, शशि मौली पाण्डेय, गगन राज सिंह, विजय कुमार शर्मा, डॉ पंकज ओझा, शशी कांत ओझा, डॉ जीपी चौधरी एवं मंदिर समिति के शारदानंद, गणेश प्रसाद, शिवानंद, पुजारी मृत्युंजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला
बलिया : सुखपुरा के अमर सेनानियो की स्मृति में स्वतंत्रता शहीद स्मारक समिति सुखपुरा द्वारा संत यतीनाथ स्टेडियम में आयोजित...
बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत
बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह
Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ
12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र