बलिया : सहायक अध्यापक ने भरी ऊंची उड़ान, लोवर PCS में चयन से शिक्षकों में खुशी की लहर
On



बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर पर तैनात सहायक अध्यापक छोटेलाल तिवारी का चयन लोवर पीसीएस में हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सीताकुंड गांव निवासी चंद्रमा तिवारी के पुत्र छोटेलाल तिवारी शुरु से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी है। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक नियुक्त होने के बाद भी इन्होंने तैयारी जारी रखी, नतीजतन उन्हें यह मुकाम मिला है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
05 Mar 2026 23:05:59
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों...


Comments