बिजली विभाग उदासीन : आर्थिक, शारीरीक और मानसिक रूप से परेशान हो रहे बलिया के विद्युत उपभोक्ता

बिजली विभाग उदासीन : आर्थिक, शारीरीक और मानसिक रूप से परेशान हो रहे बलिया के विद्युत उपभोक्ता


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ का  मुख्यालय बैरिया में स्थापित करने के लिए काफी दिनों से मांग चल रही है, क्योंकि 50 से 55 किमी दूरी तय कर उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय जाते है। ऐसे में उन्हें आर्थिक, शारीरीक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। फिर, कभी विभाग का अधिकारी कभी मिलते है तो कभी नहीं मिलता है। इसके लिए बिजली विभाग के प्रबन्ध निदेशक ने बैरिया में विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ का मुख्यालय बैरिया में ही स्थापित करने का फरमान मुख्य अभियन्ता आजमगढ़ व अधीक्षण अभियन्ता बलिया जारी किया है। इसके बावजूद विभाग मे कोई सरगर्मी नहीं है। ऐसा लग रहा है कि जिला मुख्यालय पर तैनात अधिकारी बैरिया मे मुख्यालय स्थापित होने देना चाहते ही नहीं है।

बैरिया विद्युत खण्ड चतुर्थ के अन्तर्गत सोनवानी, रेवती, दिघार, बैरिया ग्रामीण, बैरिया तहसील, ठेकहा लोकधाम, जय प्रकाश नगर उपकेन्द्र आते है। इतना लम्बा क्षेत्र होने के बावजूद भी अब तक अधिकारी अपने सुविधानुसार बलिया मुख्यालय पर ही विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ बैरिया का कार्यालय चला रहे है। इसके लिए उपभोक्ताओ ने कई बार आन्दोलन भी किया, लेकिन विभाग पर कोई असर नहीं हुआ। 

बैरिया मे विद्युत  वितरण खण्ड चतुर्थ का कार्यालय बैरिया में स्थापित करने के लिए जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबन्ध निदेशक को पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए उन्होंने मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ क्षेत्र व अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण बलिया को आदेशित किया है कि बैरिया क्षेत्र लंबा है। उसमे कई उपकेन्द्र आते है। उपभोक्ता 50 से 55 किलोमीटर दूरी तय करके बलिया जाकर विद्युत संबंधी अपने समस्याओं का निस्तारण कराते हैं, जो जनहित में उचित नहीं है। ऐसे में विद्युत वितरण खंड चतुर्थ बैरिया का कार्यालय हर हाल में बैरिया में स्थापित होना सुनिश्चित किया जाय। 

इस आदेश के क्रम में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एके शुक्ल से पूछे जाने पर बताया कि जब तक बैरिया में विभाग द्वारा भवन का निर्माण नहीं होगा, तब तक वहां कार्यालय स्थापित करना संभव नहीं है। जबकि बलिया में बिजली विभाग के इसी खण्ड का कार्यालय किराए के भवन में चलता है।.यह सवाल पूछने पर वह झेप गये और इधर उधर की बातें करने  लगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर बलिया में नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर
बलिया : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन...
21 January Ka Rashifal : इन चार राशि वालों की बढ़ सकती है आय, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस