बलिया : बेटे के साथ मां-बाप को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

बलिया : बेटे के साथ मां-बाप को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

बलिया। जनपद में महत्वपूर्ण चिन्हित मुकदमे में प्रभावी पैरवी कर अभियोग में त्वरित निस्तारण के लिए बलिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के क्रम में मानिटरिंग सेल, अभियोजक, संयुक्त निदेशक अभियोजन व पैरोकारों की प्रभावी पैरवी के चलते सुखपुरा थाने में पंजीकृत धारा 498ए, 304बी भादवि व धारा ¾ डीपी एक्ट में न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम बलिया ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने अभियुक्त विनय पासवान पुत्र उदय पासवान, श्रीमती देवन्ती पासवान पत्नी उदय पासवान व उदय पासवान पुत्र स्व. गरीबा  पासवान (निवासीगण जटी स्थान, सुखपुरा, बलिया) को धारा 304बी भादवि के अपराध में 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। धारा 498ए भादवि के अपराध में प्रत्येक को 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000 रुपये के अर्थ दण्ड से न्यायालय ने दण्डित किया है। अर्थ दण्ड न अदा करने पर 01-01 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। धारा ¾ डीपी एक्ट के अपराध में प्रत्येक को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास व 02 हजार रुपये अर्थ दण्ड से दण्डित कया गया। अर्थ दण्ड न अदा करने पर 10 दिन का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल