अजय सिंह हत्याकांड: दो को जेल, सात की तलाश जारी

अजय सिंह हत्याकांड: दो को जेल, सात की तलाश जारी



मनियर/ बलिया। थाना क्षेत्र के पिलूइ निवासी व्यवसायी अजय सिंह की हत्या काण्ड  में गिरफ्तार दो आरोपियों को मनियर पुलिस ने सम्बन्धित धारा में गुरुवार को चालान कर दिया। जबकि बाकी साध की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं घटना स्थल खेजूरी मोड़ सहित गांव में शान्ति व्यवस्था पटरी पर लाने के हत्या के तीसरे दिन भी मनियर सहित चार थाने के इन्सपेक्टरों  के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 बता दे की विगत 1 7 जून को एकलीप्टस की नर्सरी टूटने को लेकर हुए विवाद में पिलूइ गंवा एक जाति विशेष के लोग गोलबन्द होकर पिलूइ निवासी व्यवसायी अजय सिंह (45) की लाठी डण्डे से पिटकर खेजूरी मोड़ स्थित गिट्टी बालू छड़ की दुकान पर हत्या कर दिये जाने के मामले मृतक के पुत्र स्वतंत्र सिंह की तहरीर पर मनियर पुलिस ने नौ लोगों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया,  जिसमें पुलिस ने दो आरोपी श्री किसुन राम व शिवजी राजभर को गिरफ्तार कर थाने लाई व पूछ ताछ के बाद  मनियर पुलिस ने गुरुवार को सम्बन्धित धारा में चालान कर दिया। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े रूख अख्तियार के साथ दबिश दे रही है, लेकिन शेष अरोपी गांव छोड़कर भाग गये हैं। गांव व खेजूरी मोड़ पर शान्ति व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए बांसडीह कोतवाल, सहित इन्सपेक्टर बांसडीह रोड, सहतवार व मनियर तथा बज्र वाहन, फायर ब्रिगेड की गाड़ी, व एक प्लाटून पीएसी कैम्प की हुई है। वहीं क्षेत्राधिकारी बांसडीह अशोक सिंह बार बार स्थलीय निरीक्षण में लगे हुए हैं।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित