टॉयलेट के पानी से इडली की चटनी, वायरल हुआ वीडियो

टॉयलेट के पानी से इडली की चटनी, वायरल हुआ वीडियो

स्ट्रीट फूड, यानी खाने-पीने की वो चीजें जो सड़क किनारे लगी हुई रेहड़ियों पर मिलती है, हमारी सेहत के लिए कितनी घातक हो सकती हैं, इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा लेंगे। दरअसल एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे इडली बेचने वाला एक शख्स चटनी बनाने के लिए टॉयलेट के पानी का इस्तेमाल कर रहा है। विडियो में नजर आ रहा है शख्स पास के एक सार्वजनिक शौचालय से पानी की केन भरकर लाता है और फिर उसी पानी को चटनी बनाने में इस्तेमाल करता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एफडीए यानी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी हरकत में आ गए हैं और इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह मामला मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि यह शख्स गली में बने एक टॉयलेट के अंदर से पानी की केन भरकर लाता है। यह शख्स रास्ते में कुछ सेकंड के लिए एक जगह पर रुकता है और फिर अपनी रेहड़ी की तरफ चलने लगता है। इसके बाद अपनी रेहड़ी पर इडली की चटनी बनाने के लिए टॉयलेट से लाए हुए इस पानी का इस्तेमाल करता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति
UP News : उत्तर प्रदेश के बागपत में दो बच्चों की मां अपनी उम्र से दो साल छोटे प्रेमी से...
बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश
19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस
Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र
प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई
बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर