"सनातन" के समर्थन में उतरे गठबंधन के लोग, बाइक जुलूस निकाल दिखाया दम

"सनातन" के समर्थन में उतरे गठबंधन के लोग, बाइक जुलूस निकाल दिखाया दम



बलिया। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय के समर्थन में रविवार को विशाल बाइक जुलूस निकाल कर सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने दम दिखाया। जुलूस टीडी कालेज के मैदान से शुरू होकर  नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए क़दम चौराहा दुबहर हल्दी, रोहुआ, बासडीह रोड शंकरपुर से छोडहर होते हुए हनुमानगंज में समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान सनातन पांडेय खुली जीप पर सवार थे। रास्ते भर में उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कड़ी धूप के बावजूद दोपहर करीब तीन बजे हजारों सपा-बसपा कार्यकर्ता अपनी बाइकों के साथ टीडी कालेज के मैदान में इकट्ठा हुए। यहां से गठबंधन उम्मीदवार सनातन पांडेय के पक्ष में जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


ओवरब्रिज से होते हुए बाइक जुलूस शहर में दाखिल हुआ। जगदीशपुर तिराहे से विशुनीपुर होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस दौरान हर जगह लोग फूल माला लेकर स्वागत में खड़े रहे।कुछ उत्साही कार्यकर्ता बीच-बीच में शंख भी बजा रहे थे। वहां से मालगोदाम रोड होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में सनातन पांडेय व उनके साथ चल रहे कार्यकर्ता व नेता घूमे। सनातन पांडेय ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जुमलों की सरकार दुबारा न बन पाए, इसके लिए हर वोट गठबंधन को जाना चाहिए। कहा कि यह चुनाव सामाजिक ताना- बाना बचाने का चुनाव है। बरगलाने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। महागठबंधन से ही महापरिवर्तन होगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष संग्राम यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, व्यास गोड़, मृत्युंजय तिवारी बबलू, अनिल राय,केशरी नाथ त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, हरेन्द्र गोड़, लाल वचन चौधरी,राज मंगल यादव ,राकेश यादव, बरमेश्वर प्रधान, शिवानंद गुप्ता, प्रेमप्रकाश चौरसिया, अजय यादव, रवीन्द्र यादव, अरविंद गिरी, श्रीभगवान यादव,सतेन्द्र पाण्डेय,प्रेम मिश्रा, सुनील तिवारी, अतुल पाण्डेय, अमित कुमार दूबे, आदर्श मिश्र,राजेश पाण्डेय, विनय गोड़,महावीर चौधरी, जमाल आलम, मनन दूबे, अमित यादव, मिंटू खान, इम्तियाज़,आशुतोष ओझा, राहुल राय,आदि शामिल रहे।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने  दी महत्वपूर्ण जानकारी BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बलिया जिले में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के बैंक...
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये
बलिया के इस अधिकारी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस