50 से अधिक लड़कियों से ठगे लाखों रुपए, कईयों से बनाए शारीरिक संबंध, ऐसे खुला राज

50 से अधिक लड़कियों से ठगे लाखों रुपए, कईयों से बनाए शारीरिक संबंध, ऐसे खुला राज

New Delhi : कनाडा जाने का ख्वाब देख रहीं लगभग 50 लड़कियों के साथ बड़ा धोखा हुआ है। इन लड़कियों से न केवल लाखों रुपए ठगे गए, बल्कि इनका शारीरिक शोषण भी किया गया। लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपए ठगने वाला शातिर ठग पंजाब के बरनाला का निकला। इसका खुलासा जालंधर देहात (पंजाब) की गोराया पुलिस ने की है। गोराया पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद कनाडाई सिटीजन बताकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की लड़कियों से लाखों रुपए ठगे और कईयों से शारीरिक संबंध भी बनाए।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के बरनाला के गांव बेहला का हरपाल सिंह अपना नाम बदलकर 50 से ज्यादा लड़कियों को ठगा और उनके साथ सैक्स भी किया। हरपाल सिंह अलग-अलग नाम से खुद को कनाडा का सिटीजन बताकर शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल डालकर पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली की करीब 50 लड़कियों को ठगा और कइयों के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।

गोराया पुलिस थाने के एसएचओ सुखदेव सिंह के मुताबिक एक लड़की ने शिकायत दी थी कि उसके साथ एक युवक ने अपने आप को कनाडा सिटीजन बताकर उससे 1.50 लाख की ठगी की है तथा 60 हज़ार रुपए और मांग रहा है। ऊपर से उससे शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। इसके बाद एसएचओ ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़ कर अपनी पुलिस पार्टी के साथ उक्त ठग को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वह बेहद ही हैरान करने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरपाल सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह वासी बेहला थाना टलेवाल जिला बरनाला के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला... मासूम बच्ची चिल्लाती रही मम्मी-मम्मी, सामने आया खौफनाक Video

हरपाल सिंह भोली भाली लड़कियों को अपने अलग-अलग नाम बताता था। शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल संदीप सिंह कनाडा के नाम पर बनाई हुई थी। अब तक 50 के करीब लड़कियों को अपने झांसे में लिए जाने के हुए खुलासा हुआ है। एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया के पूछताछ व इसके फोन से 50 के करीब ऐसी लड़कियों की फोटो मिली, जिन्हें उसने झांसे में लिया हुआ है। यही नहीं, विवाह करवा कर कनाडा ले जाने के सपने दिखा रहा था।

यह भी पढ़े हनीट्रैप का अनोखा खेल... महिला वकील और दरोगा समेत चार लोग गिरफ्तार


पुलिस के मुताबिक अब तक 60 लाख रुपए की ठगी लड़कियों से की है। जिन लड़कियों को इसने अपने झांसे में लिया है, उनमें बैंक की असिस्टैंट मैनेजर, नर्स, इमीग्रेशन, प्रोफेसर तक हैं। कुछ तो अपनी नौकरी तक इसके बहकावे में आकर छोड़ चुकी है। थानेदार ने कहा कि 5 के करीब लड़कियां थाना गोराया में अब तक सामने आ चुकी है व कुछ डर के मारे आगे नहीं आ रही।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह शातिर ठग कोई काम नहीं करता। इसके पिता की गांव में एक छोटी सी दुकान है। ठग की 2 बहनें है, इसके पास एक कार है जो इसने एक लड़की को अपने जाल में फंसा कर उसके दिए पैसों से खरीदी है। इसके अलावा दो एप्पल के महंगे मोबाइल फोन भी अलग अलग लड़कियों से इसने लिए है। न तो कभी कनाडा गया है न ही इसके पास वीज़ा है।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि हरपाल सिंह जिसने संदीप सिंह के नाम पर आई.डी. बनाई है, वह न तो आज तक कभी कनाडा गया है न ही उसके पास कनाडा का वीजा है। उसने लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए गूगल के जरिए जाली वीज़ा बनाया हुआ था। इसके अलावा हरमन सिंह के नाम का जाली आधार कार्ड, नकली कोविड शीट बनाई हुई थी जो पुलिस ने बरामद की है। इसके अलावा एक लड़की के भाई का आई.डी. कार्ड भी बरामद हुआ है जिसके ज़रिए यह सभी टोल प्लाजा पर फ्री निकलता था।

 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज
वलिया : बेसिक शिक्षा विभाग के 14 हजार से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को अप्रैल माह वेतन नहीं मिल...
9 मई का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : दर्जी एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, देखें योग्यता और उम्र
बलिया में आयुष चिकित्सक की नियुक्ति का रास्ता साफ : CMO जारी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि, देखें पूरी लिस्ट
बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला
Live Video : बलिया में 15 लाख की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर
बलिया Police को मिली सफलता, संगीन केस में तीन गिरफ्तार