14 साल की छात्रा को अपने शिक्षक से हुआ प्यार : होटल में मिला दोनों का शव, जांच में जुटी पुलिस

14 साल की छात्रा को अपने शिक्षक से हुआ प्यार : होटल में मिला दोनों का शव, जांच में जुटी पुलिस

UP News : नाबालिग छात्रा व शिक्षक की बेमेल प्रेम कहानी जब परवान नहीं चढ़ी तो दोनों ने साथ में जीवन खत्म करने का फैसला कर लिया। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ महानगर से सटे रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा का है, जहां एक होटल में ट्यूटर (शिक्षक) ने नाबालिग प्रेमिका संग जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 5 मई सुबह से दोनों होटल द रॉयल रेस्पाइट में ठहरे हुए थे। शाम को उनकी आत्महत्या की खबर एक दोस्त के आने पर लगी। अब तक की जांच में आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंध में परिवारों की बंदिश की बात सामने आ रही है।

5 मई शाम छह बजे पुलिस को डायल-112 पर सूचना मिली कि खेरेश्वर पुलिस चौकी के पास होटल के रूम नंबर 204 में प्रेमी जोड़े का शव पड़ा है। पुलिस ने युवक की पहचान 24 वर्षीय चंद्रभान निवासी ज्वालाजीपुरम बन्नादेवी व किशोरी की पहचान थाना बन्नादेवी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा के रूप में की। सूचना पर दोनों के परिजन भी आ गए।

परिजनों ने बताया कि किशोरी जिस स्कूल में पढ़ती थी, चंद्रभान उसी स्कूल में पढ़ाता था। इसके बाद वह अपने घर पर कोचिंग भी कराता था। किशोरी यहां पढ़ने जाती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। परिवारों को यह खबर तीन माह पहले लग गई थी, तभी से दोनों परिवारों ने बंदिश लगाते हुए किशोरी की कोचिंग छुड़वा दी थी। जांच में उजागर हुआ कि छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल गई थी, लेकिन युवक उसे स्कूल से अपने साथ होटल में ले आया। सुबह 8:40 बजे से दोनों होटल में ही रुके हुए थे। फिलहाल दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।

यह भी पढ़े 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?