स्कूल से गायब मिलीं शिक्षिकाओं को बीएसए ने किया सस्पेंड, अभिभावकों ने की थी शिकायत

स्कूल से गायब मिलीं शिक्षिकाओं को बीएसए ने किया सस्पेंड, अभिभावकों ने की थी शिकायत

लखनऊ : बिना छुट्टी स्कूल से गैर हाजिर रहने और दो घंटे देर से स्कूल आने वाली अलग-अलग प्राइमरी स्कूलों की 2 शिक्षिकाओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने निलंबित कर दिया है। निरीक्षण में भी दोनों शिक्षिकाएं स्कूल से गायब मिली थीं।

अभिभावकों और ग्रामीणों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई थी कि काकोरी के प्राइमरी स्कूल भरोसा की सहायक शिक्षिका शैलजा यादव अक्सर गायब रहती हैं। अलग-अलग आठ दिनों में वह स्कूल से बिना अवकाश गायब थीं। एक-दो घंटे देरी से स्कूल आती थीं। इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। काकोरी बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने शैलजा यादव को निलंबित कर प्राइमरी स्कूल मवानी खेड़ा से सम्बद्ध किया है।

मोहनलालगंज बीईओ के पांच मई को निरीक्षण के समय प्राइमरी स्कूल हसनपुर कनेरी की सहायक शिक्षिका दीप शिखा अनुपस्थित थीं। दूसरे शिक्षकों से बातचीत और दस्तावेजों की पड़ताल में पता चला कि शिक्षिका 21 मार्च से ही बिना अवकाश स्कूल नहीं आई हैं। उच्च अधिकारियों को कोई सूचना भी नहीं दी। बीएसए राम प्रवेश ने शिक्षिका को निलंबित कर बीआरसी मोहनलालगंज से सम्बद्ध किया है। दोनों शिक्षिकाओं के प्रकरण की जांच बीईओ गोसाईंगंज को सौंपी है।

यह भी पढ़े चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली