प्यार में कातिल बनीं पत्नी : प्रेमी और उसके दोस्तों से कराई 'सुहाग' की हत्या, सात गिरफ्तार

प्यार में कातिल बनीं पत्नी : प्रेमी और उसके दोस्तों से कराई 'सुहाग' की हत्या, सात गिरफ्तार

बलरामपुर : महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में जुबली कला गांव में हत्या की सनसनीखेज घटना ने सबको झकझोर दिया था। शुक्रवार को ससुराल आए हरेंद्र वर्मा की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में यह सामने आया कि मृतक की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। इस हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतक की पत्नी उमा देवी भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी  उमा देवी वर्मा और जितेंद्र वर्मा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। हरेन्द्र से शादी करने के बाद भी उमा प्रेमी से बातचीत करती थी। लिहाजा, पत्नी ने हरेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत प्रेमी जितेंद्र ने साथी मुकेश कुमार, सचिन यादव, अखिलेश यादव, संतोष और मुकेश साहू के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपितों ने हरेंद्रं को कॉल कर गांव के बाहर बातचीत के लिए बुलाया था और वहीं पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हरेंद्र ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था।

पुलिस ने बताया कि हरेंद्र की हत्या करने के बाद आरोपित मौके से रफूचक्कर हो गए थे।  हालांकि, घटनास्थल की जांच तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की गई है।आरोपितों की निशानदेही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल और मोबाइल आदि भी बरामद किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर से प्रेम संबंधों की दुश्मनी की कहानी को उजागर किया है, जिसमें एक निर्दोष की जान चली गई। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली