Ballia News : किसके सिर सजेगा मनियर का ताज... फैसला आज

Ballia News : किसके सिर सजेगा मनियर का ताज... फैसला आज

Ballia News : इंटर कॉलेज बांसडीह के कक्ष संख्या एक में 5 मई यानि आज सोमवार की सुबह 9 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मनियर नगर पंचायत के उपचुनाव में पड़े मतों की गणना छह टेबलों पर होगी। मतगणना और सुरक्षा से सम्बंधित सभी तैयारियां रविवार को ही पूर्ण कर ली गई है। जोनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम बांसडीह) अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि 25 बूथों की मतगणना के लिए छह टेबल लगाए गये हैं। इन टेबलों पर पांच राउंड में मतों की गिनती की जायेगी। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर चार गणना कार्मिक लगाए गये हैं, जिनमे एक गणना पर्यवेक्षक तथा तीन सहायक रहेंगे।

वोटों की गिनती के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी का एक काउंटिंग एजेंट प्रत्येक टेबल पर रहेगा। उन्होंने बताया कि रिजर्व गणना कार्मिक भी तैनात किए गये हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से विद्यालय परिसर में डेढ़ सेक्शन पीएसी व पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं। तय समय से शुचितापूर्ण तरीके से मतगणना शुरू होगी और समय से इसे पूर्ण किया जाएगा। जोनल मजिस्ट्रेट ने बताया कि मतगणना स्थल के आस-पास ढोल नगाड़े व किसी प्रकार का जमावड़ा प्रतिबंधित रहेगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली