5 May ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

5 May ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
थोड़ा सा मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। थोड़ा लो फील करेंगे। भावुक करेंगे। आपस में तू तू मैं मैं की स्थिति रहेगी। बच्चों को लेकर के, अगर प्रेम में हैं तो प्रेम को लेकर के, विद्यार्थी गण लिखने पढ़ने को लेकर के, थोड़ा सा उलझन में पड़े रहेंगे। स्वास्थ्य भी करीब करीब सही है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा ऊपर नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन
व्यवसाय की स्थिति सुदृढ़ होगी। किया गया पराक्रम सफलता की तरफ ले जाएगा, खासकर व्यावसायिक सफलता। अपनों का साथ होगा। भाई, बहन, दोस्त, मित्र सबका साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़े बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

कर्क
स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। शुभ संकेत है। लाल वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़े यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध

सिंह
सायं काल तक चिंतित रहेंगे। इसके बाद चिंता का बादल खत्म हो जाएगा, छठ जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या
मन परेशान रहेगा। कुछ बिलकुल जिसका कोई मतलब नहीं है, उन सब बातों को लेकर के मन परेशान रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बनेगी। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला
आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक
कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु
परिस्थितियां अनुकूल होने की तरफ जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान फिर भी मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें और बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मकर
बहुत बचकर पार करें। थोड़ा सा खराब समय। रिस्क लेने वाला समय नहीं रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को सायं काल से पहले निपटा लें। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ
जीवनसाथी के साथ बहुत आनंददायक समय गुजारेंगे। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें और तांबे की वस्तु दान करें।

मीन 
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार