Ballia News : मनपसंद गीत पर नृत्य नहीं करने पर जनवासे में मारपीट, दूल्हे के पिता समेत पांच घायल

Ballia News : मनपसंद गीत पर नृत्य नहीं करने पर जनवासे में मारपीट, दूल्हे के पिता समेत पांच घायल

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मंगलवार की रात भूसौला से आई बारात में आर्केष्टा में मनपसंद गीत पर नृत्य नहीं करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दूल्हे के पिता सहित पांच बाराती गम्भीर रुप से घायल हो गये। रात में ही बारात वापस चली गई। किसी तरह दूल्हे को घर ले जाकर शादी की रस्म पूरी की गई। दूल्हे के पिता ने बैरिया थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दे कि दोकटी थाना क्षेत्र के भूसौला गांव निवासी छोटू कुमार पुत्र वरमेश्वर प्रसाद की शादी चांदपुर गांव निवासी पंचरत्न प्रसाद उर्फ बसावन प्रसाद के पुत्री से तय हुई थी। नियत समय से 6 मई को बारात पूरी सज धज कर चांदपुर पहुंची। घरातियों ने उनका खूब स्वागत किया। द्वार पूजा के बाद जनवासा में गांव के ही एक जाति विशेष के कुछ युवक आ गए और नर्तकियों से अहिरानी के ह जिला उहे गाड़ी किला..... प्रस्तुत करने को कहा। नर्तकियों ने जब वह गाना नहीं गया तो कुछ युवक स्टेज पर चढ़ गए और नर्तकियों से दुर्व्यवहार करने लगे।

इसके बाद बारात में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी। इस बारात में बाराती पक्ष के विजय प्रसाद (38), अंशु प्रसाद (36), राजू प्रसाद (30), आकाश (12) निवासीगण भूसौला व श्याम जी निवासी बेलहरी (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही बारात भाग कर गांव वापस लौट गई। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को घर ले जाकर किसी तरह से शादी निपटाया। दूल्हे के पिता बरमेश्वर प्रसाद निवासी भूसौला ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ बैरिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल

दुल्हन के पिता पंचरत्न प्रसाद उर्फ बसावन ने बताया कि हम लोग अपने को काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उधर, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का कोई हक नहीं है।

यह भी पढ़े Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र

शिवदयाल पांडेय मनन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव