छपरा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 13 मई से चलेगी यह ट्रेन, देखें समय सारिणी और रूट

छपरा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 13 मई से चलेगी यह ट्रेन, देखें समय सारिणी और रूट

वाराणसी : ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05119/05120 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 13 मई से 24 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार  को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 मई से 25 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को 07 फेरों के लिये किया जायेगा।


05119 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 मई से 24 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 12.00 बजे प्रस्थान कर बलिया से 13.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 14.10बजे, वाराणसी जं. से 14.50 बजे, प्रयागराज जं. से 18.00 बजे, मानिकपुर से 20.05 बजे, दूसरे दिन इटारसीसे 04.15 बजे, खंडवा से 07.25 बजे, भुसावल से 09.10 बजे, जलगांव से 09.37 बजे, नासिक रोड से 12.23बजे, इगतपुरी से 13.45 बजे, कल्याण जं. से 15.20 बजे तथा ठाणे से 15.43 बजे छूटकर लोकमान्यतिलक टर्मिनस 16.45 बजे पहुँचेगी।


वापसी यात्रा में, 05120 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 मई से 25 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20.15 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 20.35 बजे, कल्याण जं. से 21.10 बजे, इगतपुरी से 23.30 बजे, दूसरे दिन नासिक रोड से 00.13 बजे, जलगांव से 03.00 बजे, भुसावल से 03.40 बजे, खंडवा से 06.00 बजे, इटारसी से 09.20 बजे, मानिकपुर से 16.30 बजे, प्रयागराज जं. से 18.45 बजे, वाराणसी जं. से 21.35 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.10 बजे तथा तीसरे दिन बलिया से 00.10 बजे छूटकर छपरा 01.15 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार