9 मई का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

9 मई का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
अनावश्यक तनाव लेने से आपको बचना है। नकारात्मक भावनाओं को दूर करने का प्रयास करें। पैसे खर्च करने से बचें। नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। प्रेमी के साथ दिन का आनंद उठाएं।

वृषभ
सकारात्मक रवैया अपनाने का प्रयास करें। आपके विचार आज प्रेमी से मेल खा सकते हैं। नकारात्मकता से दूरी बनाकर रखें। पैसे को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रह सकता है। नई शुरुआत करने को लेकर भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

मिथुन
बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। दिन खुशनुमा बीतेगा। वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता कर सकते हैं। विवाद से बचने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ प्यार का माहौल बनाए रखें। चतुराई से कार्य करने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए सावधान रहें।

यह भी पढ़े 26 November Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

कर्क
किसी कारणवश आपको अत्यधिक तनाव और चिंता हो सकती है। इसलिए शांत रहने का प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैसे खर्च होने की संभावना है। परिवार के साथ समय खुशनुमा बीतेगा। करीबी लोग आपका ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े मंत्री संजय निषाद के बयान पर बलिया में उबाल : कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, सपा ने भी बोला हमला

सिंह
सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य की शुरुआत करें। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। दोस्तों के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। प्रियजन आपको खुशखबरी दे सकते हैं।

कन्या
बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको आज शारीरिक आराम करने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है। पैसों को लेकर आज आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। मूड में अचानक से बदलाव आपको देखने को मिल सकता है। जोखिम उठाने से बचें।

तुला
आपका प्रबल आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कारोबारियों के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। अपने साथी के साथ भावनाओं में आकर कोई भी गुप्त चीज शेयर करने से बचें। नजदीकी व्यक्ति आपके साथ समय बिताने का प्रयास करेगा। 

वृश्चिक
दूसरों को खुशी में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांटिक मूड का आनंद लेंगे। व्यावसायिक रिश्ते आपके मजबूत होंगे। किसी से बेवजह उलझने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु
सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। ज्यादातर समय प्रेमी के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने का प्रयास करें, नहीं तो इसपर काफी धनखर्च हो सकता है। अचानक से कोई रोमांटिक संबंध आपका बनेगा।

मकर
आज आपकी ऊर्जा बरकरार रहेगी। आर्थिक रूप भी आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। प्रेम जीवन में आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। धैर्य के साथ कार्य करना है। दिन खुशनुमा बीतेगा।

कुंभ
आज आपका मन काफी खुश रहेगा। सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करने के लिए आगे आएंगे। उधार देने से बचें। पारिवारिक मामलों में आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आपके लिए प्रतिभा दिखाने के नए अवसर मिलेंगे।

मीन
दान-पुण्य करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक मामलों में आपको काफी खुशहाली मिल सकती है। किसी बात को लेकर चिंता कर सकते हैं। इससे बचें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक को गोलियों से भूनने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल बलिया में युवक को गोलियों से भूनने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल
Ballia News : बलिया की स्वाट/सर्विलांस और रसड़ा कोतवाली पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चखना...
Murder In Ballia : बलिया में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मचा हड़कम्प
26 December Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में आज लगेगा कलाकारों का महाकुंभ : संकल्प रंगोत्सव की तैयारी पूरी, रोज लीजिए चार घंटे आनंद
सैन्य अफसर बनकर अतुल सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान, चहुओर खुशी की लहर
प्रेमिका ट्रेन से कटी, 50 मीटर दूर फंदे से लटका मिला बॉयफ्रेंड
Ballia News : मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस की धूम