मनियर में खिला कमल : सपा को 2135 वोट से हराकर भाजपा की बुचिया देवी बनीं अध्यक्ष        

मनियर में खिला कमल : सपा को 2135 वोट से हराकर भाजपा की बुचिया देवी बनीं अध्यक्ष        

Ballia News : बांसडीह तहसील क्षेत्र से नगर निकाय के चुनावों में भाजपा का वनवास समाप्त हो गया है। नगर पंचायत मनियर अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार बुचिया देवी ने 2135 वोटों के अंतर से सपा उम्मीदवार धनवती देवी को हराकर जीत दर्ज किया है। बांसडीह इंटर कालेज में सोमवार को उपचुनाव मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी डीएसओ देवमणि मिश्रा ने बुचिया देवी के चुनाव एजेंट कुंवर विजय सिंह पप्पू को जीत का प्रमाण पत्र दिया।                        

बांसडीह इंटर कालेज में नपं मनियर के अध्यक्ष पद उपचुनाव की सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हुआ। प्रथम चक्र से ही भाजपा उम्मीदवार बुचिया देवी सपा उम्मीदवार धनवती देवी से  आगे चल रही थी। पांच चक्र की मतगणना में बुचिया देवी सभी चक्र में धनवती देवी से आगे रही। बुचिया देवी ने कुल 5158 मत तथा धनवती देवी ने 3023 मत प्राप्त किया। निर्दल सुभावती को 328 तथा देवान्ती को 107 मत प्राप्त हुआ। उपचुनाव में कुल 8854 मत पड़े थे। 221 मत अवैध घोषित किया गया। 8633 सही मतों में से प्रत्याशियों ने मत प्राप्त किया। 

17 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को सही नहीं मानते हुए नोटा के रूप में मतदान किया। अनूसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर नपं की चेयरमैन रीतू देवी का चुनाव उच्च न्यायालय से निरस्त होने के कारण उपचुनाव हुआ था। विधायक केतकी सिंह, भाजपा नेता नागेन्द्र पाण्डेय, सेतांशु गुप्ता आदि ने बुचिया देवी व कुंवर पप्पू सिंह को बधाई दिया। मतगणना के दौरान सीआरवो त्रिभुवन, एडिशनल एसपी अनिल झा, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ प्रभात कुमार, तहसीलदार नितिन सिंह आदि व्यवस्था व सुरक्षा में तैनात रहें।

यह भी पढ़े CBSE Result 2025 : शत-प्रतिशत रहा मदर टेरेसा कांवेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस को मिली सफलता, 2.25 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला युवक गिरफ्तार बलिया पुलिस को मिली सफलता, 2.25 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला युवक गिरफ्तार
बलिया : साइबर थाना पुलिस ने बैंक खाते से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।...
बलिया : बब्बन सिंह रघुवंशी को भाजपा ने किया बाहर, वायरल हुआ था अश्लील वीडियो
UP में हादसों का गुरुवार : अलग-अलग दुर्घटनाओं में 17 की मौत
डांसर को गोद में बिठाकर अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो वायरल
बलिया में हुई हर्ष फायरिंग का आरोपी सफाईकर्मी सस्पेंड
बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई, एसओजी सिपाही समेत चार सस्पेंड
15 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल