बलिया में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बलिया में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Road Accident in Ballia : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार को तड़के हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। घटना फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत से घर-परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर दूबेछपरा गांव निवासी गौरव कुमार सिंह (25) पुत्र जितेंद्र सिंह तथा शुभम कुमार सिंह (22) सुनील कुमार सिंह बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के पास इनकी बाइक में किसी वाहन (बस की बात सामने आ रही है) ने जोरदार टक्कर मार दी गई। सोमवार को तड़के करीब तीन बजे हुए हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग जुट हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली