बलिया एसपी ने ली परेड की सलामी : पुलिसकर्मियों की लगवाई दौड़, नवागत पुलिस उपाधीक्षक के कंधे पर लगाया स्टार   

बलिया एसपी ने ली परेड की सलामी : पुलिसकर्मियों की लगवाई दौड़, नवागत पुलिस उपाधीक्षक के कंधे पर लगाया स्टार   

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के साथ ही परेड का निरीक्षण किया गया। वहीं, पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। साप्ताहिक परेड में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी  अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर गौरव कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन मो. उस्मान, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

 

Ballia Police

यह भी पढ़े एक्शन में बलिया पुतिस... सगे भाई गिरफ्तार

इसी क्रम में एसपी ने यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि का निरीक्षण कर नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख तथा संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउण्ड में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारें में भी जाना व समय से गुणवत्तापूर्ण कार्यों को सम्पन्न कराने के लिये निर्देशित किया। 

यह भी पढ़े यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक साथ 127 SDM का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

वहीं, पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में व्यावहारिक प्रशिक्षण समाप्त कर नवागत पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार गुप्ता के कन्धे पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा स्टार लगाककर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर आदि ने भी बधाई व शुभकामनाएं दी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक साथ 127 SDM का तबादला, देखें पूरी लिस्ट यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक साथ 127 SDM का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
UP PCS Transfer : योगी सरकार ने रविवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की तरफ...
23 जून 2025 : Ballia के इस इलाके में आज 12 घंटे नहीं रहेगी बिजली
बलिया : पुलिस हिरासत में युवक ने उठाया खौफनाक कदम
23 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में बज्रपात : गरज-तड़प के साथ आसमां से उतरी युवक समेत दो की मौत
जमीन खरीद बिक्री में बड़ा खेल, बलिया एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
बलिया के पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने विकास के मुद्दे पर दी अहम जानकारी