बलिया में विधवा के घर युवक ने किया सुसाइड, फंदे से लटकता मिला शव

बलिया में विधवा के घर युवक ने किया सुसाइड, फंदे से लटकता मिला शव

Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुधौला खुर्द (मिल्की टोला) में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान संजय यादव (45) पुत्र मननिका यादव के रूप में हुई है। संजय यादव गांव की एक विधवा महिला सुनैना देवी के घर दूध लेने गया था। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर सुनैना देवी ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो संजय फांसी के फंदे पर लटका मिला।

तत्काल उसे नीचे उतारकर सोनवानी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली