26 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल




मेष
अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। व्यापार थोड़ा सा मध्यम चलेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ
वाणी पर विराम लगाएं या वाणी में थोड़ा संयम रखें। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश पर भी संयम बरतें। बाकी प्रेम, संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन
ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। थोड़ा स्लो फील करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क
सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, खर्च की अधिकता। मानसिक स्थिति गड़बड़ होना इत्यादि बना रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार आपका अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह
यात्रा अभी लाभदायक नहीं होगा। समाचार के माध्यम से कुछ मध्यम समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति भी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। प्रेम-संतान व व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या
नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
तुला
मान-सम्मान में ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। यात्रा अभी बहुत अच्छी नहीं होगी। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक है। व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक
परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु
नौकरी-चाकरी में बहुत ऊर्जा नहीं रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ संबंध थोड़ा सा गर्मजोशी के साथ नहीं रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात मध्यम रहेगी। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ
बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मन अवसाद ग्रस्त रहेगा। व्यापार आपका सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन
घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में दिक्कत आएगी। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।


Comments