अंशुल त्रिपाठी ने बढ़ाया बलिया का मान, आईआईटी रुड़की में मिला प्रवेश

अंशुल त्रिपाठी ने बढ़ाया बलिया का मान, आईआईटी रुड़की में मिला प्रवेश

बलिया : शहर के मिड्ढी निवासी विनोद त्रिपाठी एवं किरण त्रिपाठी के पुत्र अंशुल त्रिपाठी ने जेईई एडवांस में पूरे भारत में जनरल कैटेगरी में 1912 रैंक प्राप्त कर आईआईटी रुड़की में प्रवेश पाया है। इनके पिता दिल्ली में अंशल ग्रुप के सीईओ हैं। अंशुल की शिक्षा दीक्षा दिल्ली के एलकान इंरनेशनल पब्लिक स्कूल (सीबीएसई) से हुई है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाले अंशुल 10वीं में 99 एवं इसी वर्ष 12वीं में 98 प्रतिशत अंक पाकर अपना परचम लहराया था। अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, चाचा अरविन्द त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी एवं चाची वर्तिका मिश्रा को देते हुए अंशुल ने बताया कि पूरे परिवार में शुरू से ही शिक्षा का माहौल रहा है। शिक्षक नेता विजय सिंह, आशा सिंह, विनोद सिंह, शशिकांत ओझा, रमेश यादव, दीनबंधु सिंह आदि लोगों ने मिठाई खिलाकर अंशुल को बधाई दिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का...
10 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे
भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, कैसे बचेगी जान? किस मामले में ठहराया गया था दोषी
Ballia News : दोषसिद्ध, गैंगस्टर हरिकेश को मिली 6 साल सश्रम कारावास की सजा
Ballia News : श्रमिक संगठनों की हड़ताल में कूदा भारतीय जीवन बीमा निगम, दफ्तर पर लटका ताला