बलिया में पर्यावरण दिवस को चन्द्रशेखर मैराथन समिति ने बनाया यादगार 

बलिया में पर्यावरण दिवस को चन्द्रशेखर मैराथन समिति ने बनाया यादगार 

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक पेड़ मां के नाम' एक अद्भुत पहल है, जो पर्यावरण संरक्षण और मातृ प्रेम को जोड़ती है। हमारा पर्यावरण संरक्षण भी होता है और फल भी प्राप्त होता है। यह अभियान पौधा लगाकर अपनी मां के प्रति समर्पण दर्शाने का तरीका भी है। यह बातें विश्व पर्यावरण दिवस पर चन्द्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर के प्रांगण में आयोजित सभा में कही। समिति के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्लास्टिक निषेध का नारा दिया है। हमें प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

IMG-20250605-WA0166

वृक्ष की कमी से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है। धरती का तापमान हर वर्ष बढ़ रहा है। इसके पूर्व बच्चो व समिति द्वारा स्कूल के प्रांगण में फलदार वृक्ष का रोपड़ कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। स्वस्थ बलिया और एक फलदार वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति द्वारा सैकड़ों फलदार पौधों का ग्राम पंचायत बसंतपुर और अन्य क्षेत्रो में लोगों के दरवाजे पर रोपड़ करते हुए उसे संरक्षण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना महती योगदान की अपील किया।

यह भी पढ़े Ballia News : प्रधान और सचिव पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, डीएम ने गठित की जांच टीम

IMG-20250605-WA0165

यह भी पढ़े 5 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

कार्यक्रम में अनुराग श्रीवास्तव, धीरेन्द्र राय, सेतनाथ सिंह छात्र नेता यशजीत सिंह, मनीष सिंह, अरविन्द सिंह, शंभू प्रसाद, कृष्णकांत यादव, रजनीश प्रताप सिंह गोलू आदि उपस्थित रहें। सभी के प्रति उमेश सिंह ने आभार व्यक्त किया। वहीं, उपेन्द्र सिंह, सेतनाथ सिंह व शंभू प्रसाद ने सत्यम गोंड, नितेश साहनी, अमर कुमार, दीपक, रुपेश साहनी, करिश्मा राजभर, यास्मीन, रेहाना आदि सैकड़ो बच्चो के साथ सैकड़ो व्यक्तियों के घर के सामने वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और प्रेरित किया।

Ballia News

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पुलिस ने खोला बंद सूटकेस में मिले महिला के शव का राज, प्रेमी गिरफ्तार पुलिस ने खोला बंद सूटकेस में मिले महिला के शव का राज, प्रेमी गिरफ्तार
UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कोतवाली पुलिस ने सूटकेस के शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा...
बलिया में द्वितीय काशी : गंगा दशहरा पर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम द्वारा शिवार्चन के साथ हुई गंगा महाआरती
6 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia Crime News : सगे भाईयों पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज
प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती कर रहा था युवक, पीछा करते हुए पहुंच गई पत्नी, फिर क्या हुआ ? देखें Video
पत्रकार उत्पीड़न को लेकर बलिया एसपी से मिला ग्रापए का प्रतिनिधि मंडल
Ballia News : मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक की Accident में मौत