5 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल




मेष
आज आपको मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करना है। पर्याप्त विश्राम लें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
वृषभ
सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए अभी से नियमित व्यायाम शुरू कर दें। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी से अधिक उम्मीदें न रखें। नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है।
मिथुन
मानसिक शांति बनाए रखें, योगाभ्यास जरूरी है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। दिखावापन से बचें। कार्यस्थल पर नए विचारों को अपनाने से सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत धार्मिक कार्यों के साथ कर सकते हैं।
कर्क
सेहत में सुधार होगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताएं, संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें। लाभ जरूर मिलेगा।
सिंह
सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है लेकिन खानपान पर ध्यान जरूर दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। किसी नए आदमी का आगमन हो सकता है।
कन्या
मानसिक शांति बनाए रखें, योगाभ्यास भी करने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए विचारों को अपनाने से सफलता मिलेगी। किसी के कार्यों में दखलंदाजी करने से बचें।
तुला
आज के दिन सेहत में सुधार होगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। कोशिश करें कि आज का दिन परिवार के साथ समय बीते, संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें। शेयर बाजार लाभ दे सकते हैं।
वृश्चिक
कोशिश करें कि मानसिक तनाव से बचा जा सके, पर्याप्त विश्राम लें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। धैर्य के साथ कार्य करें।
धनु
सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है। इसलिए नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी से अधिक उम्मीदें न रखें। अन्यथा निराश होना पड़ सकता है।
मकर
योग करने से आपके अंदर मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में दिखावापन की जगह प्यार बढ़ाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर नए विचारों को अपनाने से सफलता मिलेगी। जोखिम लेने से बचें।
कुंभ
आज आपको पहले से ज्यादा सेहत में सुधार महसूस होगा। खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से आपके संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें।
मीन
जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने और निर्णय लेने से बचें। कोई आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है।


Comments