Ballia News : युवती को भगाने वाला युवक गिरफ्तार
On



बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा लापता बच्चियों की बरामदगी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बांसडीह संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है।
पुलिस ने धारा 87/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित पीड़िता को शादी के प्रायोजन से बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त अरूण कश्यप पुत्र महेन्द्र कश्यप (निवासी ग्राम मैरीटार, बांसडीह, बलिया) को मैरीटार चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस ने चालान न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राम अवध यादव व हेड कां. रितेश सिंह शामिल रहे।
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
30 Jul 2025 23:10:27
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दो निरीक्षक तथा एक उप निरीक्षक को तात्काल प्रभाव से जनहित एवं प्रशासनिक...
Comments