भाजपा विधायक केतकी सिंह पर अभद्र टिप्पणी, एक्शनमोड में बलिया पुलिस
On



बलिया : सोशल मीडिया फेसबुक पर अजय कुमार यादव नाम के एकाउंट से भाजपा विधायक केतकी सिंह पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी वायरल किए जाने पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा बांसडीह मंडल के महामंत्री दुर्गेश मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि फेसबुक (सोशल मीडिया) पर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के झरकटहा गांव निवासी अजय कुमार यादव ने बांसडीह विधायक केतकी सिंह के विरुद्ध अमर्यादित भाषा लिखकर एक महिला जनप्रतिनिधि का अपमान किया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। प्रभारी कोतवाल पारसनाथ सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में आरोपी युवक अजय कुमार यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 79 तथा आईटी एक्ट 72ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के साथ वैधानिक कार्यवाही चल रहीं है।
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
26 Jul 2025 08:37:15
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश में होने वाली आरओ एआरओ (समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी) परीक्षा 27 जुलाई 2025...
Comments