Ballia में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, वाराणसी रेफर



बलिया : नरही थाना क्षेत्र के पलियाखास गांव में एक युवक को मनबढ़ युवकों ने चाकू से गोद कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पहुंचाया गया, जहां स्थिति को गंभीर देख डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
सोमवार की दोपहर पलियाखास निवासी विवेक सिंह अपनी मां को दवा दिलाने के लिए गांव में ही किसी डॉक्टर के पास गए थे। वहां पहले से घात लगाए बैठे 8-10 की संख्या में मनबढ़ युवकों ने विवेक को डाक्टर के यहां से घसीट कर सड़क पर ले गए और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, हमलावर बाइक से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चार बाइक से करीब 10 की संख्या में हमलावर थे। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Comments