सुंदर दुल्हन का डोला मन : शादी के एक महीने बाद जीजा के साथ फरार



जीजा-साली का रिश्ता हंसी मजाक से बंधा होता है। मगर, कभी-कभी इस रिश्ते में कब सीमाएं लांघ दी जाती हैं पता नहीं चलता। यहां एक नई-नवेली दुल्हन शादी के महज एक महीने बाद अपने रिश्ते के जीजा के साथ फरार हो गई। फरार होने से पहले वह घर में रखा कीमती जेवर और नगदी भी अपने साथ ले गई।
UP News : उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक सुंदर साली का अपने जीजा पर ही दिल आ गया और शादी के एक माह बाद ही वह अपने जीजा के साथ घर से रफूचक्कर हो गई। प्यार में पागल साली भूल गई कि वह जिसके साथ भाग रही है, यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि उसकी बहन का सुहाग है। मामला जब थाने में पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई।
घटना तालबेहट क्षेत्र के कदीरपुर सरफयाना गांव की है, जहां 22 वर्षीय बिलाल खान ने 11 जून को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी शबनम (20) से शादी की थी। लेकिन 10 जुलाई की रात शबनम चुपचाप घर से निकल गई और अपने जीजा आशिक खान के साथ फरार हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करीब एक महीने पहले की थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक युवती ने घर से फरार होकर सभी को चौंका दिया। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो पता चला कि वह अपने रिश्ते में जीजा लगने वाले युवक के साथ भाग गई है। युवक और युवती दोनों एक ही विशेष समुदाय से संबंधित बताए जा रहे हैं।
https://twitter.com/azizkavish/status/1944697758687916120?t=_pkmD10NNvA6wtzXsvPYJA&s=19
घटना 10 जुलाई की रात की बताई जा रही है, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे। सुबह उठने पर दुल्हन घर में नहीं दिखी तो हड़कंप मच गया। परिजन पहले अपने स्तर पर खोजबीन करते रहे, लेकिन जब पता नहीं चला, तो उन्होंने कोतवाली तालबेहट में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संबंधित युवक के घर पर भी दबिश दी गई, लेकिन वह भी वहां से गायब मिला।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच पहले से ही नजदीकियां थीं, लेकिन किसी को इस हद तक जाने की उम्मीद नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोनों की तलाश जारी है। यह मामला न सिर्फ सामाजिक, बल्कि पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को भी सवालों के घेरे में ला रहा है।
आधी रात को चुपके से भागी, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिलाल ने बताया कि घटना वाली रात वह पत्नी शबनम के साथ कमरे में सो रहा था। करीब रात 1 बजे उसकी नींद खुली तो पत्नी गायब थी। पहले घर में तलाश की, फिर मेन गेट तक पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। शक होने पर सीसीटीवी चेक किया तो पत्नी जीजा आशिक की कार में बैठकर जाती दिखी।

Comments