Flood in Ballia : गंगा की लहरों ने चक्की नौरंगा में मचाया उत्पात



मझौवां, बलिया : गंगा नदी की लहरों ने चक्की नौरंगा में जमकर उत्पात मचाया। मीडियम फ्लड लेबल से ऊपर बह रही लहरों ने दिनेश राम, अनिल राम, हीरा राम, बिरेंद्र राम, संजय राम, अशोक राम, महेश राम, धर्मेंद्र राम, सीता राम और लाल बहादुर राम की मकानों को अपने में पेटे में समेट लिया। चक्की नौरंगा निवासी दूसरी बाढ़ के दौरान ही अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। दूसरी बाढ़ में ही गांव की आधी आबादी प्रभावित हो चुकी थी। बुधवार की रात चार और मकान गंगा में समा गए।
गुरुवार को बैरिया उप जिलाधिकारी को सूचना दी गई कि नौरंगा में रविंद्र ठाकुर के घर के सामने गंगा ने कुछ जमीन को भी काट दिया है। उधर, गंगा के बढ़ते जलस्तर से शहर के निचले इलाके निहोरा नगर, कृष्णा नगर, मुहम्मदपुर, गायत्री कालोनी और बेदुआ में पानी भर गया है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। चक्की नौरंगा के साथ नवरंगा भुवाल छपरा और उदई छपरा डेरा के निवासियों में भी भय का माहौल है।
हरेराम यादव

Comments