बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, DM ने दिखाई हरी झंडी



बलिया : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट प्रांगण से निकली तिरंगा बाइक रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सीडीओ, सीआरओ तथा बीएसए मनीष कुमार सिंह की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे शहर का भ्रमण कर रैली पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर सम्पन्न हो गई।
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारा बलिया बागी बलिया है। हम सन् 1942 में ही आजादी छीन लिए थे। आजादी के अग्रदूत मंगल पाण्डेय और चित्तू पाण्डेय के साथ जनपद एवं देश के सभी सेनानियों को नमन करते हुए हम आजादी का यह उत्सव मना रहें हैं। रैली में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, बेलहरी अध्यक्ष शशिकांत ओझा, बेरुआरबारी अध्यक्ष जीतेन्द्र प्रताप सिंह, गड़वार अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, विजय सिंह, चन्दन सिंह, आशुतोष ओझा, टुनटुन प्रसाद आदि शिक्षक नेताओं के साथ सैकड़ों शिक्षक सम्मिलित हुए।

Comments