Ballia News : विजयी विश्व तिरंगा प्यारा-झंडा ऊंचा रहे हमारा से गूंजा बेरुआरबारी
On



सुखपुरा, बलिया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केन्द्र बेरुआरबारी से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि चंद्रभूषण सिंह ब्लॉक प्रमुख व विशिष्ट अथिति खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने किया। इसमें ब्लॉक के हजारों छात्रों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
"विजयी विश्व तिरंगा प्यारा-झंडा ऊंचा रहे हमारा" के नारे और गीत के साथ यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए ब्लॉक संसाधन केन्द्र बेरुआरबारी पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर संजय दुबे, चंदेश्वर पांडेय, ओंकार सिंह, हरिवंश शुक्ला, अजीत कुमार सिंह, अरविंद शुक्ला, बृजबाला, अनीता, सरोज, प्रियंका यादव, प्रेमचंद गुप्ता, तौफीक अहमद, राहुल, सैंज तिवारी, अमित यादव, सबीना खातून, कृति मिश्रा, मीरा इत्यादि रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश सिंह ने किया।
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
14 Aug 2025 08:48:40
Rajsthan News : कोटा के रामगंजमंडी में बहू द्वारा ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के मामले में...
Comments