Ballia में करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत



बलिया : पंदह ब्लॉक स्थित सहुलाई ग्रामसभा में बुधवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मुनिया देवी (40) पत्नी भीम राजभर के रूप में हुई है। घटना के समय मुनिया देवी अपने घर में अकेली थीं। वह पंखा बंद करने गई थीं। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ीं। इस दौरान पंखा भी उनके ऊपर गिर गया।
घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। काफी समय बाद परिजन घर लौटे। उन्होंने मुनिया देवी को जमीन पर गिरा देखा। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक छा गया है। मुनिया देवी के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।
करंट से बालिका की मौत
बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबरार गांव में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव निवासी लक्ष्मण यादव की 10 वर्षीय बेटी अनू कुमारी सड़क पर टूटे पड़े बिजली तार की जद में आ गई, जिससे झुलसकर मौत हो गई। इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Comments