बलिया पुलिस को मिली सफलता, चोरी का सामान संग दो युवक गिरफ्तार
On



Ballia News : पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में दोकटी पुलिस को यह सफलता मिली। शनिवार को थाने में चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। 23 अगस्त को उप निरीक्षक पवन निगम और समर सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोढ़हरा ढाला से दो आरोपियों को पकड़ा।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में धतुरी टोला निवासी 25 वर्षीय प्रभात सिंह और 20 वर्षीय सुर्यनाथ सिंह उर्फ भोलू सिंह शामिल हैं। इनके पास से एक रेफ्रिजरेटर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ढाई बोरी कपिला पशु आहार बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में धारा की बढ़ोत्तरी की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय बलिया भेजा गया है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक पवन निगम, समर सिंह के अलावा हेड कांस्टेबल संजय सिंह और कांस्टेबल रामबाबू गोस्वामी शामिल रहे।
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
23 Aug 2025 22:49:22
Ballia News : नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर गांव निवासी SSB जवान सत्येंद्र कुमार यादव (30) की मौत शनिवार...
Comments