Ballia में दो धोखेबाज गिरफ्तार
On



Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में रसड़ा पुलिस टीम को सफलता मिली है। उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह मय हमराह उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, कां. कपिल यादव व दिनेश कुमार देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच धारा 419, 420, 467, 468 व 471 भादवि में वांछित अभियुक्त सुजीत कुमार उर्फ सुजीत श्रीवास्तव पुत्र स्व. बालेश्वर लाल (निवासी ग्राम गड़वार थाना गड़वार, बलिया) व विश्वनाथ यादव पुत्र स्व. कपिलदेव यादव (निवासी ग्राम घोसावती थाना गड़वार जनपद बलिया) को मुखबीर खास की सूचना पर संवरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
20 Aug 2025 12:22:40
बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल...
Comments