बलिया के प्रसिद्ध कवि श्वेतांक सिंह महाराष्ट्र में हुए सम्मानित

बलिया के प्रसिद्ध कवि श्वेतांक सिंह महाराष्ट्र में हुए सम्मानित

Ballia News : अहमदनगर महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था स्नेहालय और प्रमुख साहित्यिक संस्था हिन्दी सृजन सभा के संयुक्त तत्वावधान में स्नेहालय कार्यालय में काव्य पाठ का महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कवि श्वेतांक सिंह को स्नेहालय के संस्थापक डॉ गिरीश कुलकर्णी और डॉ ऋचा शर्मा अध्यक्ष हिंदी विभाग अहमदनगर कॉलेज ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रख्यात साहित्यकार और अनुवादक डॉ कमलाकर भट्ट जी अध्यक्ष (पीजी) अंग्रेजी विभाग अहमदनगर कॉलेज को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर आयोजक मंडल ने सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्वेतांक ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ मराठी के प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ शंकर केशव आडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। काव्य पाठ में श्वेतांक सिंह ने लगभग दस महत्वपूर्ण कविताओं का पाठ किया। इस आयोजन की मुख्य बात इसमें हिंदी, मराठी, कन्नड़, अंग्रेजी आदि भाषाओं के प्रमुख कवियों की उपस्थिति एवं उनका काव्य पाठ रही। श्री श्वेतांक की कविताओं की रिकॉर्डिंग रेडियो नगर अहमदनगर ( आवाज तुमचा.. ) में भी हुई जिसका प्रसारण किया जाएगा। ऋचा शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

श्वेतांक सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि ये किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं है बल्कि मराठी और अन्य सभी भाषाओं का हिंदी के प्रति अगाध प्रेम और स्नेह है। ये भाषाओं का पारस्परिक सम्मान है।भाषाओं के बीच स्वाभाविक जुड़ाव होता है जो कुछ लोगों के भेद भाव फैलाने वाले कुत्सित प्रयासों के बाद भी कभी कम नहीं होगा। भाषाएं नदियों की तरह होती हैं जो एक दूसरे को खुले बाहों से गले लगाती हैं। भाषाओं के प्रति भेद-भाव मनुष्यों का मानसिक विकार है। उन्होंने कहा कि उनकी कविताएं हिंदी के बाहर अन्य भाषाओं में भी खूब पढ़ी और सराही जाती हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मिलेगी पेंशनर भवन की सौगात

उल्लेखनीय है कि श्री सिंह की कविताओं का उड़िया, असमिया, अंग्रेजी, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, नेपाली सहित कई भाषाओं में अनुवाद हुआ है। श्री सिंह बलिया में अध्यापन करते हैं। वे बलिया और कोलकाता से सक्रिय लेखन करते हुए हिंदी कविता की दुनिया में एक जाने-माने नाम हैं। कार्यक्रम में प्रो डॉ कमलाकर भट्ट, डॉ ऋचा शर्मा, डॉ गिरीश कुलकर्णी, वरिष्ठ पत्रकार श्री भूषण देशमुख, श्री काड़े जी, आनंद त्रिपाठी सहित कई भाषाओं के दर्जनों वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, साहित्य प्रेमी, पत्रकार गण और रंगकर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े देश के बंटवारे में विस्थापितों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बूची बाबू टूर्नामेंट में रेलवे की ओर से खेलेंगे बलिया के ईशान बूची बाबू टूर्नामेंट में रेलवे की ओर से खेलेंगे बलिया के ईशान
बलिया : खेल जगत में बलिया जिले के लिए गर्व का क्षण है। रसड़ा तहसील के कुरेम (कोटिया) गाँव निवासी...
बलिया के प्रसिद्ध कवि श्वेतांक सिंह महाराष्ट्र में हुए सम्मानित
TSCT Ballia : हनुमानगंज ब्लाक संयोजक बनें रामनारायण, रीना राय प्रवक्ता
बलिया में दर्दनाक हादसा, घाघरा के छाड़न में डूबने से युवक की मौत
TSCT Ballia : रेवती ब्लाक की टीम घोषित, सूर्यप्रकाश यादव बनें संयोजक
16 August ka Rashifal : आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
पुलिस उपाधीक्षक सौरभ सिंह को मिला मेडल, खुशी से झूम उठा बलिया का यह गांव