Ballia News : चार माह बाद ही फंदे पर झूली नवविवाहिता



बलिया : पकड़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में साड़ी का फंदा बनाकर एक नवविवाहिता आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पकड़ी गांव निवासी अवधेश सिंह के पुत्र अभिजीत सिंह की शादी 29 अप्रैल 2025 को दोकटी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी रामनरेश सिंह की पुत्री रितु सिंह (25) से हुई थी। परिजनों का कहना है कि विवाह के बाद से परिवार में सबकुछ सामान्य चल रहा था। मृतका का पति अभिजीत सिंह प्राइवेट जॉब करता है। हाल ही में वह घर आया था।
वह जन्माष्टमी पर अपनी बहन के यहां गया था। रविवार की देर शाम करीब आठ बजे रितु सिंह अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर सास ने आवाज दी और शोर मचाया। मायके वालों को घटना की सूचना दी गई। बाद में पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो रितु फंदे पर लटकती मिली। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Comments