बलिया : बाढ़ की पानी में बह गया 11 वर्षीय बालक



हल्दी, बलिया : गंगा नदी में आई बाढ़ की पानी में गुरुवार को एक बालक की डूबने से मौत हो गयी। इससे घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बैरिया थाना क्षेत्र के राजेश गुप्ता का 11 वर्षीय पुत्र युवराज गुप्ता हल्दी पश्चिम टोला निवासी अपने नाना जगेश्वर गुप्ता के घर रहता था। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ बच्चों के साथ स्नान करने गया था, वहां से लौटते समय गंगा नदी में आई बाढ़ की पानी में बह कर गड्ढे में चला गया।
पीछे से कुछ लोगों ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। काफी तलाश के बाद उसका शव मिला। हल्दी थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि बालक बैरिया का रहने वाला था। अपने नाना के यहां रहता था। गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आतीश उपाध्याय

Comments