बलिया में नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार



बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उभांव थाना पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिक बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
13 अगस्त को पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। विवेचना के क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर धारा 351 (2) बीएनएस 5एम/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मो. अफजाल अहमद उर्फ राजू मास्टर पुत्र स्व. एकलाख अहमद (निवासी वार्ड नं. 13 जहीरगंज बेल्थरा रोड थाना उभांव) को सोनाडीह मोड़ के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव चौकी सीयर व हेड कां. प्रेम बहादुर सिंह शामिल रहे।
रोहित सिंह मिथिलेश

Comments