Ballia News : इसी साल शादी के बंधन में बंधी थी सरिता
On



बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह कमरे में फंदे से शव लटका देख घर-परिवार में कोहराम मच गया। घटना से मृतका के मायके और ससुराल पक्ष सदमे में हैं।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के महरौ निवासी सरिता (19) की शादी इसी साल शेखपुर के रहने वाले अभिषेक राजभर से हुई थी। अभिषेक प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात सरिता ने खाना खाया। सास के पैर दबाए और अपने कमरे में सोने चली गई।
शनिवार की सुबह सरिता देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सरिता का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
23 Aug 2025 22:49:22
Ballia News : नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर गांव निवासी SSB जवान सत्येंद्र कुमार यादव (30) की मौत शनिवार...
Comments