बलिया में टेम्पो से रेकी कर घटना को अंजाम देने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार
On



Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बांसडीह कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की योजना बनाने, चोरी के इंजन मय पम्पसेट समेत 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से विभिन्न सामग्रियां भी बरामद की गई। धारा 313, 317 (2), 317 (4), 112 (2) बीएनएस व 9/25(2) व 4/25 आर्म्स एक्ट में पाबंद कर पुलिस ने सभी को चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सभी अभियुक्तों से बरामद रूपयें, इंजन मय सेट व चोरी करने के हथियार के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ किया गया तो संगठित गिरोह की बात सामने आई। गैंग का मुखिया रामकरन कश्यप उर्फ सुखारी है। ये लोग अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण, ऐसो आराम, खाने पीने व घूमने आदि का खर्च चोरी में प्राप्त सामान आदि को बेचकर करते है। दिन में टैम्पू से ही घूम फिर कर रेकी करते है। जिस घर में ताला लगा रहता है या कोई नही रहता है, उसी को टारगेट करते है। खेत सिवान में खुले में लगे इंजन पम्प सेट आदि की चोरी करते है, क्योकिं पकड़े जाने की सम्भावना कम रहती है।
चोरों ने बताया कि वे चोरी सामान को ब्यासी पुल व माझी पुल के रास्ते बिहार या रेलवे स्टेशन बलिया के आस पास किसी भी चलते फिरते व्यक्ति को सस्ते दामों बेच देते है। जो पैसा मिलता है, आपस में बाट लेते है। पकड़े गये व्यक्तियो/चोरो से इंजन पम्प सेट, तमंचा, कारतूस, चाकू, बरामद पैसे, चोरी करने की सामाग्री के सम्बन्ध में पूछताछ पर सभी अपनी गलती के लिए बार बार मांफी मांग रहे थे। भिन्न भिन्न थाना क्षेत्रो में हुई चोरियों के सम्बन्ध में भी बताया।
अनावरण अभियोग
1. मु0अ0सं0 329/2025 धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात चोर थाना रेवती बलिया।
2. मु0अ0सं0 192/2025 धारा 305(e) BNS बनाम अज्ञात चोर थाना नगरा बलिया।
3. मु0अ0सं0 149/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात थाना भीमपुरा बलिया।
4. मु0अ0सं0 130/2025 धारा 305,331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर थाना सुखपुरा बलिया।
5. मु0अ0सं0 159/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर थाना सुखपुरा बलिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता
1.रामकरन कश्यप उर्फ सुखारी पुत्र श्रीराम कश्यप निवासी सुर्यपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया।
2.गोलू कुमार गोड़ पुत्र उत्तमचन्द्र गोड़ निवासी पाण्डेय का पोखरा थाना बाँसडीह जनपद बलिया।
3. रजनीश रावत उर्फ टुन्नू पुत्र निलाम्बर रावत निवासी सुर्यपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया।
4. करन साहनी पुत्र लल्लू साहनी निवासी सुर्यपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया।
5. सूरज चौहान पुत्र मनोहर चौहान निवासी पाण्डेय का पोखरा थाना बाँसडीह जनपद बलिया।
6. नीरज पासवान उर्फ छांगुर पुत्र देवानन्द पासवान निवासी सुर्यपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार थाना बांसडीह बलिया।
2. उ0नि0 श्री धर्मवीर यादव थाना बांसडीह बलिया।
3. हे0का0 सूरज गिरी थाना बांसडीह बलिया।
4. हे0का0 उमेश यादव थाना बांसडीह बलिया।
5. का0 अमरान अली थाना बांसडीह बलिया।
6. का0निसार अहमद थाना बांसडीह बलिया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
21 Aug 2025 20:29:48
वाराणसी : विनोद कुमार शुक्ल ने पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक का कार्यभार 21 अगस्त, 2025 को ग्रहण कर लिया।...
Comments