बलिया में नेहा सिंह समेत नव नियुक्त 56 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

बलिया में नेहा सिंह समेत नव नियुक्त 56 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद बलिया की 56 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने नव नियुक्त सेविकाओं को कार्य प्रणाली, कर्तव्यों एवं जनहित में सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति आपके जीवन की एक नई शुरुआत है, जिसमें आपको समाज के सबसे निचले पायदान तक सेवा पहुंचानी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी के.एम. पाण्डेय, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े Ballia BSA के चाचा का निधन, जताया शोक

IMG-20250827-WA0051

यह भी पढ़े बलिया में व्रती महिला की उजड़ गई 'दुनिया'

नेहा बनी मुख्य सेविका, परिवार में खुशी
बलिया में नव चयनित 56 मुख्य सेविकाओं में नेहा सिंह सिंह पत्नी ओमकार सिंह भी शामिल है। नेहा हल्दी निवासी हरि किशोर सिंह की पुत्री तथा प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के पूर्व अध्यक्ष अजेय किशोर सिंह की भतीजी है। नेहा को मिली इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। बहन को मिली कामयाबी पर अनिल सिंह (Assistant professor), राकेश सिंह (Assistant teacher), सुनील सिंह (Assistant teacher), संतोष सिंह (Assistant teacher) व मंत्री प्राशिसं बेलहरी तथा डॉ. मनीष सिंह (प्रवक्ता, महावीर सिंह इंटर कालेज बादिलपुर) ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

Tags:

Post Comments

Comments